शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर बेमौसम बारिश, किसानों के लिए आफत बनकर आई है।तीन दिन पूर्व हुई बरसात से किसान अभी उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार की सुबह फिर से हुई मूसलाधार बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।तेज हवा के साथ हुई बारिश से क्षेत्र में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल अब पूरी तरह जमीन पर गिर गई है।किसान चिंतित है,खेतों में बारिश का पानी भर गया है।आसमान में अभी भी काले बादल छाए होने से, किसानों को अपनी फसल बचाने की चिंता सता रही है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से खेत खलियान सारे भर गए है।सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल हवा के साथ हुई बारिश से जमीन पर लेट गई है। बरसात बंद होने के बाद अपने खेतों पर फसल देखने गए किसान चिंतित दिखाई दिए। बताया तीन दिन पहले हुई बारिश से कम नुकसान हुआ था, लेकिन फिर से हुई बारिश से गेहूं की फसल पूरी तरह गिर गई है। गिरी हुई फसल में दीमक लगने की संभावना है।अब गेहूं की कटाई मड़ाई में भी काफी खर्चा आएगा।गिरी हुई फसल में कम्बाईन मशीन के भी चलने की संभावना न के बराबर है।इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर पूरी तरह तैयार खड़ी थी।कुछ दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी,लेकिन अचानक शुरू हुई बेमौसम बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…