बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कैसरगंज बहराइच लखनऊ मार्ग पर देर शाम को सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया। इसके बाद वृद्ध को फोर्ड और बोलेरो वाहन ने रौंद दिया। वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नत्थनपुर गांव निवासी सियाराम कश्यप (75) पुत्र नागेश्वर मंगलवार शाम को पैदल अपने घर जा रहा था। लखनऊ बहराइच मार्ग पर पवही गांव के पास वृद्ध पहुंचा। तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध घायल हो कर सड़क पर गिर गया। वृद्ध को फोर्ड वाहन और बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। शव क्षत विक्षत सड़क पर फैल गया। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…
शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…