अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को मारी ठोकर दो की मौत एक गम्भीर रूप से घायल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रविवार की देर रात अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, जिससे दो की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल इलाज के दौरान उसकी भी मौत होगई।
थाना क्षेत्र करुअना निवासी राजू पुत्र रामकिशोर चौहान व सुरेंद्र चौहान पुत्र सुक्खू चौहान तथा दुर्गविजय चौहान पुत्र ओमप्रकाश रविवार की शाम, शादी समारोह में शामिल होने बरहज की ओर गए थे ,देर रात वापसी में बनकटिया पेट्रोल पम्प के नजदीक अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे राजू व सुरेंद्र की तत्काल मौके पर ही मौत हो गयी, और दुर्गविजय गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें परिजनों ने देवरिया सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुँचाया,इलाज के दौरान दुर्गविजय की मौत हो गयी । घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने 2 को आनन फानन में एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया जहाँ डॉक्टरों ने सुरेंद्र व सुक्खू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गविजय पुत्र ओमप्रकाश का इलाज देवरिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बरहज जयशंकर मिश्रा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अज्ञात चार पहिया वाहन से, 3 लोगो का घायल होने की सूचना प्राप्त हुई हैं, और 2 को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया गया है,जहाँ डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया है वही दुर्गविजय पुत्र ओमप्रकाश का देवरिया सदर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सड़क हादसे में महिला की मौत, गांव में शोक की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क…

6 hours ago

नवागंतुक जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार, पारदर्शिता और जनसुनवाई पर दिया जोर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नवागंतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मंगलवार को कोषागार स्थित…

6 hours ago

दिव्यांग सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसम्बर 2026 के अवसर पर दिव्यांग जनों…

6 hours ago

लोकसभा विवाद पर सपा का पलटवार: “जनता को गुमराह कर रही है भाजपा”

लोकसभा में महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन विधेयक गिर- सुभाषचंद्र श्रीवास्तव का भाजपा पर तीखा हमला…

6 hours ago

रामजानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत; दो बच्चों समेत पांच घायल

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के रामजानकी मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 hours ago

पुराने तालाब से मिला संदिग्ध मोर्टार, इलाके में मचा हड़कंप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी…

7 hours ago