Categories: Uncategorized

विश्वविद्यालयी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर द्वारा संचालित स्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा के चौदहवें दिन स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में तीन पालियों में विश्वविद्यालयी परीक्षा सम्पन्न हुई। इस दौरान सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
प्राप्त विवरण के अनुसार प्रातः 7 से 9 बजे स्नातक षष्ठ सेमेस्टर अंग्रेजी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें कुल 12 परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अपराह्न 11 से 1 बजे स्नातक वाणिज्य द्वितीय सेमेस्टर और स्नातक कला प्राचीन इतिहास विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें कुल 35 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। साय: 3 से 5 बजे स्नातक विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के रसायन विज्ञान एवं स्नातक कला इतिहास विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें कुल 116 बच्चों ने परीक्षा दी।
महाविद्यालय के नियंता मण्डल के सदस्यों द्वारा महाविद्यालय प्रवेश द्वार पर गहन निरीक्षण करने के उपरान्त छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी के साथ महाविद्यालय के आन्तरिक सचल दल के सदस्य निरन्तर निरीक्षण कार्य करते रहे। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सम सेमेस्टर परीक्षा पूर्णतया पारदर्शी ढ़ंग से सम्पन्न हुई।
अपराह्न की परीक्षा के दौरान आँधी, तूफान और वर्षा को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों को महाविद्यालय वाहन द्वारा परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया गया और परीक्षा कक्ष में समुचित प्रकाश का प्रबंध भी सुनिश्चित किया गया।
परीक्षा व्यवस्था में रितेश त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, डॉ. पूनम यादव, रितेश त्रिपाठी, मनीष कुमार सिंह, उमेश सिंह, सीमा पाण्डेय, सुनीता गौतम, पूनम उपाध्याय, ममता शुक्ला, शालिनी मिश्रा, माया, शाहिदा खातून, बबिता चौरसिया, विशाल सिंह, अजय कुमार आदि शिक्षक एवं कर्मचारी संलग्न रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

7 minutes ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

32 minutes ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

40 minutes ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

57 minutes ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

1 hour ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

2 hours ago