केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बूथों का किया निरीक्षण

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का रविवार को जायजा लिया। उन्होंने कहां की 01 जनवरी 2023 को जो लोग 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं वो वोटर बनने का फ़ार्म अपने क्षेत्र के बीएलओ के पास भरकर जमा कर दें।उन्होंने ने कहा कि हर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में होना चाहिए, ताकि हर कोई अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने मौजूद बीएलओ और क्षेत्र के लोगों से कहा कि मतदान से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, इस बात का विशेष ख्याल रखें। जिनके नाम में त्रुटि है वे सुधार के लिए आवेदन कर दें। अन्य लोग भी मतदाता सूची का अवलोकन करें और सुनिश्चित कर लें कि कहीं उनका नाम छूटा तो नहीं है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, लेखपाल शिवम पांडेय, दिनेश जायसवाल, बबलू यादव, सभी बीएलओ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago