केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री नेक्रिटिकल केयर हेल्थ हॉस्पिटल का किया शिलान्यास

अस्पताल के लिए 16 करोड़ 09लाख 88 हजार रुपए स्वीकृत

4000 वर्ग मीटर में बनने वाले इस तीन मंजिला अस्पताल में कुल 50 बेड होगें

मरीजों को उच्च स्तरीय आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज में 50 बेड के क्रिटिकल केयर हेल्थ हॉस्पिटल का शिलान्यास किया गया।
केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के तहत लगभग 31 लाख जनपद वासियो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए क्रिटिकल केयर अस्पताल की आधारशिला आज रखी गयी है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत बनाया जा रहा है। 4000 वर्गमीटर में बनने वाले इस तीन मंजिला अस्पताल में कुल 50 बेड होंगे, जहाँ मरीजों को उच्चस्तरीय आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए सरकार ने 16 करोड़ 09 लाख 88 हजार रुपए स्वीकृत किया है तथा हमारी सरकार आम जनता को बेहतर बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस अस्पताल मे अति गम्भीर रोगियो के ईलाज की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। इसमे सभी तरह के आपरेशन व आईसीयू की सुविधा भी रहेगी। अब तक जनपद मे सिर्फ 50 बेड के आईसीयू की सुविधा जिला अस्पताल में थी वह भी सिर्फ बच्चों के लिए उपलब्ध थी। वयस्क रोगियों को ईलाज के लिए अभी तक मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था लेकिन इस अस्पताल के तैयार होने के बाद वयस्क गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अस्पताल मे कोविड के मरीजो के साथ साथ अन्य गम्भीर मरीजो का ईलाज भी संभव होगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज भारत स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भर हो चुका है।
शिलान्यास के अवसर पर सीएमओ डा0 नीना वर्मा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहगीबरवा एंव ड्रग वेयर हाउस के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री आयुष्मान इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत 25 स्वास्थ्य उपकेन्द्रो, 15 वें वित्त आयोग से 20 स्वास्थ्य केंद्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। वर्ष 2020-21 मे कोविड महामारी के दौरान जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए इमरजेंसी कोविड रिस्पांस फंड से 50 बेड युक्त कोविड वार्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी व नौतनवा मे निर्माणाधीन हैं। नौतनवा, धानी, सिसवा एंव घुघली मे 20 बेड युक्त कोविड वार्ड का निर्माण हो चुका है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, सीएमएस डॉ. ए. के. भार्गव, जिला स्वाथ्य शिक्षा अधिकारी भागवत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago