महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में स्वामित्व योजना के 74 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख संपत्ति कार्डों का वितरण किया है। इस अवसर पर जनपद में भी 5111 लोगों को उनको घरौनी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना निर्विवाद एवं स्पष्ट स्वामित्व का अधिकार प्रदान करती है। अब गरीबों को उनके आवासों से कोई वंचित नहीं कर पाएगा। स्पष्ट रूप से संपत्ति सीमाओं के सीमांकन से आपसी विवादों को रोका जा सकेगा। संपत्ति के मालिकों के लिए औपचारिक बैंकों से ऋण प्राप्त करना आसान हुआ है और अब घरौनी प्राप्तकर्ता स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं। इस योजना से सरकारी और निजी भूमि की पहचान भी आसान हुई है, जिससे प्रशासन के लिए नियोजन करना और अतिक्रमण रोकना संभव हो सकेगा। नये भवनों के निर्माण हेतु भूमि चयन भी आसान होगा। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना एक क्रांतिकारी कदम है जो गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों को आवास, शिक्षा, भोजन, दवा आदि को बिना भेद-भाव के उपलब्ध करवा रहे हैं। जो कार्य विगत 70 वर्षों में नहीं हुआ, उन कार्यों को प्रधानमंत्री रिकॉर्ड समय में पूरा कर रहे हैं।
इससे पहले जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 700 से अधिक गांवों में अब तक 1,25,278 घरौनियों का वितरण किया जा चुका है। आज ही कुल 5111 लोगों को घरौनी बांटा जा रहा है। स्वामित्व योजन के तहत दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्डों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50,000 से अधिक गांव शामिल हुए। कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित लोगों में दिल्ली से हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहें।
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…