जन जागरण अभियान के तहत विदेशी हटाओ स्वदेशी लाओ का प्रचार प्रसार किया जाएगा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान जिला कार्यकारिणी बहराइच प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ आगामी शंखनाद कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा करना था।
आज प्रस्वर्ता में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से शंखनाद कार्यक्रम के तहत स्वदेशी सामानों की सूची और संकल्प पत्र का प्रकाशन किया गया। जन जागरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एक पत्रक तैयार किया गया जिसमें स्वदेशी उत्पादों के महत्व और उनके उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। यह पत्रक समाज में स्वदेशी भावना को मजबूत करने में सहायक होगा और नागरिकों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरित करेगा।
प्रेस वार्ता में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई जिसमें विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं के माध्यम से जन जागरण को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया और इसके माध्यम से देश के भीतर स्वदेशी उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का निश्चय किया।
स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान के सदस्य इस अभियान को एक राष्ट्रीय आंदोलन में तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग तक इस संदेश को पहुँचाने के लिए कृतसंकल्प हैं। कार्यशाला में शामिल
गौरव सिंघानिया,मनीष सिंह, अशोक रस्तोगी,आयुष जयसवाल, जयन्त सिन्हा ,अंशु अग्रवाल, अभिनव गुप्ता,सुरेश शाह,बैजनाथ रस्तोगी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Karan Pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

12 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

13 hours ago