धार्मिक पोखरी के सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा बोले – सपा विकास में असफल

कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर क्षेत्र स्थित धार्मिक महत्व वाली पोखरी के 82 लाख की लागत से हो रहे सुंदरीकरण कार्य के लिए बुधवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सुंदरीकरण परियोजना के अंतर्गत पोखरी में सीढ़ियों का निर्माण, चारों तरफ इंटरलॉकिंग, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सौंदर्य कार्य किए जाएंगे, जिससे यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रहेगा बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षण का केंद्र बन सकेगा। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “आपने सुधाकर सिंह को विधायक तो बना दिया, लेकिन सपा कभी भी इस क्षेत्र का विकास नहीं कर सकती।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर गांव, हर गली, हर नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रियाज, भाजपा जिला रामाश्रय मौर्य अध्यक्ष सर्वेश राय, नूपुर अग्रवाल, प्रमोद राय, बुधराम राजभर, सूरज राय, श्रीराम जयसवाल, सत्यम जयसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

12 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

13 hours ago