भाजपा नेता के संरक्षण में पेट्रोल पंप मालिक ने टैंकर पर जमाया कब्जा

सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं भाजपा नेता

पीड़ित महिला ट्रांसपोर्टर ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा नेता के संरक्षण में पेट्रोल पंप मालिक ने लेन–देन के मामले में तेल टैंकर पर अवैध कब्जा जमा लिया है। वहीं टैंकर की स्वामिनी पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। आलम यह है कि पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने के बाद भी गौरी बाजार पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल गणेश फिलिंग स्टेशन का है। गोरखपुर जनपद की राजेंद्र नगर, शारदापुरी कॉलोनी निवासिनी शकुंतला सिंह ने बताया कि हमारा शकुंतला ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। पति के निधन के बाद मुश्किल से व्यवसाय संचालित कर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हूं। बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो से गाड़िया संचालित हैं। इस दौरान ट्रांसपोर्ट के टैंकरों का तेल देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गणेश फिलिंग स्टेशन से लिया जाता रहा और समय–समय पर भुगतान भी होता रहा। परंतु रुपयों के लालच में देवरिया के भाजपा नेता व पूर्व नगर प्रभारी संजय सिंह गुड्डू के संरक्षण में पेट्रोल पंप स्वामी ने हमारी यूपी 53 सीटी 7584 नंबर के टैंकर को जबरिया अपने पेट्रोल पंप पर खड़ा कर लिया और हम पर गुंडई का धौंस दिखा जबरिया टैंकर छोड़ने के नाम पर लाखों रुपयों की मांग करने लगे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरी बाजार से जानकारी ली गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। जबकि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने की बात करती है वहीं दूसरी ओर महिलाओं से जबरिया अवैध रुपयों की वसूली किया जाना, सरकार के नीतियों पर कुठाराघात है। जिसमें कही न कहीं स्थानीय पुलिस भी ज़िम्मेदार मानी जा सकती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

6 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

9 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

9 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago