श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) ।मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख हेमन्त कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम पुरैना कानूनगो में घर घर जाकर संपर्क किया।और अमृत कलश लेकर घर घर से मिट्टी एकत्रित किया । उन्होंने नगर वासियों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई । पर ब्लॉक ब्लॉक प्रमुख हेमन्त जायसवाल ने कहा कि इस महा अभियान से देश के शहीदों के शहादत को जन-जन तक पहुंचना है और यह मिट्टी उनके स्मारकों को बनाने के काम आएगी। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश की सेना को मजबूत बनाने का काम किया है । मेरा माटी मेरा देश अभियान से जन-जन में देशभक्ति की भावना का विकास होगा। अभियान के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर ग्राम प्रधान अफाक उल्ला खान ग्राम पंचायत अधिकारी विजय सोनकर ,डॉ मैजुल्ला खान,विक्रम पटेल,पृथ्वी पाल वर्मा आदि अभियान में शामिल रहे।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…