जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पारदर्शी तरीके से हुआ फसल आकलन कार्य, धान की उपज 16.350 किलोग्राम दर्ज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बुधवार को तहसील सदर के राजस्व ग्राम मिड्ढा में धान की उपज का क्रॉप कटिंग प्रयोग (CCE) पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। यह कार्य जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

फसल आकलन के दौरान किसान कुबेरनाथ के खेत में 10 मीटर का समबाहु त्रिभुज बनाकर धान की कटिंग की गई। कटाई के बाद उपज का वजन 16.350 किलोग्राम दर्ज किया गया। पूरी प्रक्रिया CCE Agri App के माध्यम से ऑनलाइन की गई, जिससे आकलन कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो सकी।

ये भी पढ़ें – अखिल भारतीय बाल बचाव एवं किशोर श्रम उन्मूलन विशेष अभियान के तहत एएचटी टीम की कार्रवाई

इस मौके पर अपर सांख्यिकीय अधिकारी मनीष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक मोतीलाल, लेखपाल श्रीमती अंकिता पाण्डेय, बीमा कंपनी के जिला समन्वयक प्रवीण पाण्डेय, तहसील समन्वयक बलवंत गुप्ता, ग्राम प्रधान और स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभों की जानकारी दी और समय पर फसल बीमा कराने की अपील भी की, ताकि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

ये भी पढ़ें – वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में गूंजा देशभक्ति का स्वर

Karan Pandey

Recent Posts

NSO रिपोर्ट: जीएसटी दरों में कटौती से अक्तूबर में खुदरा महंगाई घटकर 0.25% के ऐतिहासिक निचले स्तर पर

बिज़नेस (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) ने नया रिकॉर्ड बनाया…

5 minutes ago

कला, राजनीति और साहित्य के अमर नायक

🌟 13 नवंबर को जन्मे महान व्यक्तित्व: जिन्होंने अपने कार्यों से देश के इतिहास में…

8 minutes ago

खपत के दम पर दूसरी तिमाही में 7.2% की रफ्तार से बढ़ेगी GDP, निजी उपभोग में 8% की तेज बढ़ोतरी

बिजनेस (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देश की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन की…

15 minutes ago

पूजा, व्रत और दान का महत्व

🕉️ पंचांग 13 नवंबर 2025, गुरुवार : मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी का शुभ-अशुभ योग और राहुकाल…

28 minutes ago

श्रीहरि विष्णु की कथा: जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब हुआ उनका अवतार

विष्णु भगवान की दिव्य लीला: सृष्टि के पालनहार की अनंत महिमा 🌿 सनातन धर्म के…

49 minutes ago

डॉ. उमर की साजिश बेनकाब: 26/11 जैसा हमला कर दिसंबर में दिल्ली को दहलाना चाहता था, तुर्किये से जुड़े आतंकी तार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार ब्लास्ट की…

3 hours ago