विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर गणना प्रपत्र का वितरण शुरू

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
विधानसभा क्षेत्र 341-सलेमपुर में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) क्षेत्र के प्रत्येक घर पर जाकर गणना प्रपत्र (Form) का वितरण कर रहे हैं।

इस दौरान अधिकारी घर-घर पहुंचकर पात्र मतदाताओं की जानकारी एकत्र कर रहे हैं ताकि 18 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। वहीं मृतक, स्थानांतरित या दोहरी प्रविष्टियों को भी सूची से हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

निर्वाचन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपने मतदाता पहचान पत्र और परिवार के सदस्यों की जानकारी सही-सही प्रदान करें ताकि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाया जा सके।

बताया गया कि यह अभियान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है और इसमें जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

16 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago