“पोषण भी – पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड बड़राव के सभागार में बुधवार को “पोषण भी – पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाना है, ताकि देश को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी बड़राव और मास्टर ट्रेनर ज्ञानवती चौधरी ने कहा कि इस पहल से आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए बेहतर देखभाल और शिक्षा केंद्रों के रूप में विकसित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मेहनत और समर्पण से ही देश को कुपोषण से मुक्त बनाया जा सकता है।

ब्लॉक प्रमुख पूजा मिश्रा ने कहा कि “पोषण भी – पढ़ाई भी” एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के समग्र विकास का केंद्र बनाना है। उन्होंने कार्यकत्रियों से अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने और हर बच्चे तक पोषण एवं शिक्षा की सुविधाएं पहुंचाने की अपील की।

ये भी पढ़ें – जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पारदर्शी तरीके से हुआ फसल आकलन कार्य, धान की उपज 16.350 किलोग्राम दर्ज

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के समन्वय के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें खेल-आधारित शिक्षा और कुपोषण प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्य सेविका माया देवी, लीलावती देवी, मुवली देवी, लिपिक ओम प्रकाश, वीसी अवधेश यादव सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां जैसे गीता पाण्डेय, सिंधु यादव, नीलम सिंह, भानुमति सिंह, ऊषा देवी, और सुभावती देवी उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें – वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में गूंजा देशभक्ति का स्वर

Karan Pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

6 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

6 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

6 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

7 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

7 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

8 hours ago