फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लोगों को समझा कर कराई दवा का सेवन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान में पीएसपी (पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म) के सदस्य लोगों को बीमारी की गंभीरता और जटिलता बताकर दवा खाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।भलुअनी ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बढ़या फुलवरिया, खुखुन्दु और बरौली में ग्राम प्रधान, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी व फाइलेरिया मरीजों के सहयोग से पीएसपी का गठन किया गया है। इनके माध्यम से दवा खाने से इनकार करने वालों को समझाकर दवा सेवन कराया जा रहा है।बढ़या फुलवरिया गांव में 7 घरों के 30 लोगों ने पहले दवा खाने से इनकार किया, लेकिन पीएसपी टीम ने फाइलेरिया से होने वाले हाथीपांव जैसे गंभीर परिणाम बताकर सभी को दवा खिलाई। इसी तरह, खुखुन्दु गांव में राजेश रावत के परिवार ने मना किया तो पीएसपी टीम ने फाइलेरिया मरीज का उदाहरण देकर 10 सदस्यों को दवा का सेवन कराया।स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि फाइलेरिया से बचाव के लिए सभी लोग एमडीए अभियान के दौरान दवा का सेवन जरूर करें।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

2 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

2 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

3 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

3 hours ago