पथरदेवा में नौनिहालों ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा कस्बा स्थित पी.एम-श्री कम्पोजिट विद्यालय पथरदेवा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।तिरंगा यात्रा को कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत पथरदेवा एवं पंकज कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी पथरदेवा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्रा विद्यालय प्रांगण से मुख्य मार्ग होते हुए बाजार के पूर्वी चौराहे तक पहुंचा। वहां से पुनः यात्रा वापस विद्यालय लौटा जहां बच्चों के ऊपर पुष्प वर्षा देश प्रेमियों द्वारा किया गया।तिरंगा यात्रा में बच्चो ने हाथ में तिरंगा लिए राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए आगे आगे एक छात्र महात्मा गांधी के रूप में हाथ में लाठी,बदन पर धोती लपेटे हुए चल रहा था।
यात्रा का मुख्य आर्कषण बच्चों की झांकी, गाँधी जी,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद एवं जय हिन्द की सेना रही। यात्रा का नेतृत्व पी०एम० श्री कम्पोजिट विद्यालाय के प्रधानाध्यापक शफीक अहमद खाँ,अध्यापक रमेश तिवारी,नरेन्द्र सिंह,सुमन मिश्रा,शाफिया खातून,प्रतिभा मिश्रा,श्वेता पाण्डेय,सरिता गौड़, पूनम सिंह, मुकेश कुमार सिंह,नीरज कुमार दीक्षित,पंकज कुमार पाण्डेय व नसरीन फातमा ने किया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

3 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

6 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

11 hours ago