जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 बिंदुओं पर विकास कार्यों की बैठक संपन्न

बैठक से नदारद अधिकारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण दीया तलब

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 37 बिंदुओं की विकास कार्यों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नहरों में टेल तक पानी पहुंचने, नई सड़कों का निर्माण, राज्य मार्गों का अनुरक्षण, सेतु का निर्माण, सोलर फोटोवॉल्टिक सोलर सिंचाई पंप का वितरण, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश, सहभागिता योजना, ईयर टैगिंग, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत भवन का निर्माण की स्थिति, अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पेयजल मिशन, खाद्य सुरक्षा मिशन, मत्स्य आवंटन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, सामाजिक पेंशन, कन्या सुमंगला योजना,आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्थिति, पोषण अभियान, सामाजिक वनीकरण, आयुष्मान भारत, दुग्ध विकास, स्वरोजगार योजना, सर्व शिक्षा अभियान आदि की समीक्षा की गई।

उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को गन्ना पेराई सत्र से पहले युद्धस्तर पर सभी सड़कों, सेतु की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर ली जाने का निर्देश दिया। किसानों को चीनी मिल तक गन्ना पहुंचाने में किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
उपनिदेशक कृषि को 1 हफ्ते के भीतर फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया। पशुओं की ईयर टैगिंग की कम प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा पशु चिकित्साधिकारी को शत प्रतिशत इयर टैगिंग सुनिश्चित किए जाने, सहभागिता योजना में 1 सप्ताह के भीतर लक्ष्य पूरा किए जाने तथा पशु चिकित्सकों की जिम्मेदारी सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पालिकाओं में अभियान चलाकर साफ सफाई कराए जाने, सभी पाइप पेयजल योजनाओं को चालू अवस्था में किए जाने, ऐसे कोटे की दुकानें जो कि निलंबित एवं निरस्त हैं उनका आवंटन किए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में नदारद जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला उद्यान अधिकारी का 1 दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। स्वरोजगार योजनाओं में कम प्रगति पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एवं एलडीएम का स्पष्टीकरण तलब किया गया।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से संबंधित अधिकारी विकास कार्यों में प्रगति लाएं एवं दिए गए लक्ष्य को पूरा करें। विकास कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, डीएफओ, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, उपायुक्त मनरेगा सूबेदार सिंह यादव, अपर सीएमओ डॉ एके सिंघल, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

1 hour ago

Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…

1 hour ago

दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…

1 hour ago

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

6 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

9 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

10 hours ago