मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर–करेत्तर एवं

आईजीआरएस की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

वसूली और रैंकिंग सुधारने के लिए कड़े निर्देश

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सभागार में मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, विद्युत, खनिज, विधिक माप विज्ञान एवं परिवहन सहित विभिन्न विभागों की वसूली और प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

वाणिज्य कर मद में मण्डल के सभी जिले क्रमिक मासिक लक्ष्य से पीछे पाए गए, जिनमें आगरा जिले की प्रगति सबसे कम रही। मण्डलायुक्त ने प्रगति में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के अपर जिलाधिकारी (वित्त) को आरसी वसूली में तेजी लाने के लिए सक्रिय समन्वय के निर्देश दिए गए।

स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन में भी चारों जिले क्रमिक उपलब्धि से पीछे रहे, जबकि गत वर्ष की तुलना में मथुरा का प्रदर्शन कमजोर रहा। इस पर मण्डलायुक्त ने एआईजी स्टाम्प को एक माह में कम से कम 50 प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग की वसूली को संतोषजनक बताया गया।

विद्युत राजस्व में मथुरा को छोड़कर अन्य सभी जिलों की प्रगति कमजोर पाई गई। अधिकारियों को आरसी वसूली को प्राथमिकता देने को कहा गया। खनिज विभाग में फिरोजाबाद तथा विधिक माप विज्ञान में आगरा और मथुरा की प्रगति सुधारने पर विशेष जोर दिया गया। परिवहन विभाग में भी सभी जिले क्रमिक लक्ष्य से पीछे रहे, जिसमें आगरा की रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद आईजीआरएस की समीक्षा की गई। मण्डलीय प्रभारी एवं अपर आयुक्त ने बताया कि आगरा मण्डल की रैंक वर्तमान में 6वीं है। चारों जिलों में शिकायतकर्ता से सम्पर्क प्रतिशत और फीडबैक में सुधार को सराहा गया। मण्डलायुक्त ने इसे बनाए रखने और प्राप्त सभी शिकायतों पर शिकायतकर्ताओं से अनिवार्य रूप से सम्पर्क करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के असंतोषजनक फीडबैक की भी समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि ब्लॉक, जिला और मण्डल स्तर पर नियमित आईजीआरएस सुनवाई हो, सभी अधिकारी शिकायतकर्ताओं से बात करें तथा प्रत्येक शिकायत एवं वार्ता का पूरा विवरण दर्ज करें। विभाग से संबंधित न होने पर शिकायत को पेंडिंग न रखते हुए तुरंत संबंधित विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती कंचन शरन, जिलाधिकारी आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी, मथुरा जिलाधिकारी सी.पी. सिंह, फिरोजाबाद जिलाधिकारी श्री रमेश रंजन, मैनपुरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त शुभांगी शुक्ला, डॉ. पंकज कुमार वर्मा, विशू राजा, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, आरटीओ अरुण कुमार तथा संयुक्त आयुक्त स्टेट जीएसटी बी.डी. शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

7 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

7 hours ago