वरिष्ठ नागरिक समिति देवरिया बैठक में उठा समस्याओं के समाधान का मुद्दा, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जनपद देवरिया में वरिष्ठ नागरिक समिति देवरिया बैठक आज मंगलवार को गांधी सभागार, विकास भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी देवरिया के प्रतिनिधि परियोजना अधिकारी ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेंशन समस्याएं, आश्रम प्रबंधन और प्रशासनिक सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें –रामजानकी मार्ग पटरी से सामान हटाने के लिए गृह स्वामियों को दी चेतावनी

बैठक में पुलिस अधीक्षक देवरिया के प्रतिनिधि सीओ सदर, वरिष्ठ सदस्य श्रीराम त्रिपाठी (अध्यक्ष–उ.प्र. पेंशनर्स कल्याण संस्था, देवरिया), एनजीओ प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह, शालिनी चतुर्वेदी, वृद्धाश्रम देवरिया के प्रबंधक तथा तहसील सुलह अधिकारी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े अनुभव और चुनौतियों को साझा किया।

ये भी पढ़ें –सिकंदरपुर में फल विक्रेता के साथ साइबर ठगी, आधार अपडेट के नाम पर 30 हजार रुपये गायब

वरिष्ठ नागरिकों द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दों में पेंशन वितरण में आ रहीं बाधाएं, पुलिस सहायता की उपलब्धता, स्वास्थ्य शिविरों की नियमितता, आश्रय गृहों की व्यवस्थाओं में सुधार तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने से जुड़े सुझाव शामिल थे।

ये भी पढ़ें –पीछे की दीवार काटकर सेंधमारी, जेवर व नकदी उड़ा ले गए चोर

अध्यक्षता कर रहे परियोजना अधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित सेवाओं को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस विभाग की ओर से भी सुरक्षा और त्वरित सहायता की दिशा में प्रभावी कार्यवाही का भरोसा दिया गया।सभा का संचालन पदेन सदस्य सचिव सुधीर पाण्डेय ने किया।बैठक में लिए गए निर्णयों से उम्मीद है कि जिले में वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार को लेकर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

8 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

8 hours ago