हक की बात जिलाधिकारी के साथ: कार्यक्रम में बालिकाओं ने बेझिझक रखी अपनी बातें

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत देवरिया में हुआ सफल आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नवीन कलेक्ट्रेट सभागार, देवरिया में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से पहुंची बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने घरेलू हिंसा, शिक्षा से जु̀ड़ी चुनौतियों, साइबर सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भरता के रास्तों पर जिलाधिकारी से खुलकर प्रश्न पूछे। जिलाधिकारी ने सभी सवालों का धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों, सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन, शासन की योजनाओं, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वासपूर्वक आगे बढ़ने, किसी भी घटना की तुरंत रिपोर्ट करने और अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को मजबूत करने की दिशा में शासन की एक प्रभावी पहल है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, नीतू भारती, मीनू जायसवाल, मंशा सिंह सहित महिला कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में महिला कल्याण विभाग की अहम भूमिका रही।

अंत में जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

21 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

22 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

22 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

23 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

23 hours ago