भाजपा सरकार में रेलवे का जाल देश के हर शहर तक पहुँच चुका है: रविन्दर कुशवाहा

भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भटनी रेलवे स्टेशन ग्राउंड पर आजमगढ़ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के
माध्यम से भटनी – पीवकोल बाईपास लाइन का लोकार्पण किया।
उक्त कार्यक्रम में मौजूद सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि देश में बेहतर रेल इंफ्राट्रक्चर,मोदी सरकार की गारंटी है।
आज मोदी सरकार में अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के निर्माण हो रहा है। काँग्रेस सरकार में जर्जर हो चुकी रेलवे को एक नई ऊँचाई पर ले जाने का काम मोदी सरकार ने किया है। भाजपा सरकार में रेलवे का जाल देश के हर शहरों तक पहुँच चुका है।
वन्दे भारत और मेट्रो ट्रेनों का व्यापक विस्तार भाजपा की मोदी सरकार ने देश के अंदर किया है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत की सम्मान बढ़ा है, बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान, महिला समेत सभी वर्गों का समेकित विकास हुआ है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह,लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,योगेश प्रजापति,सन्तोष पटेल,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,अमरनाथ सिंह,रामनयन सिंह,सुमेश्वर नाथ तिवारी,अभय तिवारी,आशीष पासवान ,राकेश गोंड आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

8 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

16 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

32 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

2 hours ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

3 hours ago

देवरिया में गैस संकट पर सख्त प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का छापा—एजेंसियों को फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…

3 hours ago