बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के तहत पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रांत वीर के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पर्यवेक्षण क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक द्वारा गांधी इन्टर कॉलेज सिकंदरपुर में पढ़ने वाली 11वीं की मेधावी छात्रा निधि वर्मा को सांकेतिक प्रभारी बनाकर पुलिस के कार्यो के बारे मे जानकारी दी गयी।गांधी इण्टर कालेज में अध्ययनरत 11वीं की मेधावी छात्रा निधि वर्मा को सांकेतिक थाना प्रभारी बनाया गया।छात्रा द्वारा फरियादियों की समस्या सुनकर सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया गया।वहीं छात्राओं को पुलिस के कार्यों व अपराधियों के विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरुक किया गया।
कार्यक्रम के सम्बन्ध में मिशन शक्ति अभियान, महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो एवं साइबर क्राइम के बारें में जागरुक कर साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया गया।
20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई निर्णायक मोड़ों से…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…