डीएम ने ऑन-लाइन जाना गो आश्रय स्थलों का हाल

नोडल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर डीएम को दिखाई स्थलीय तस्वीर

गोवंश के देखभाल में शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त– डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा जनपद के विभिन्न गो आश्रय स्थलों की लाइव मॉनिटरिंग की गई और मौके पर मौजूद नोडल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा में विंदुवार गो आश्रय स्थलों में निर्धारित सुविधाओं की जानकारी ली गई।
उन्होंने नोडल अधिकारियों से गोवंश की संख्या, रोग से बचाव हेतु चिकित्सा व्यवस्था, हरे चारे की उपलब्धता, साइलेज की उपलब्धता,चोकर– भूसा आदि की उपलब्धता, केयर टेकर की संख्या और उनकी उपस्थिति आदि के विवरण की जानकारी ली।नोडल अधिकारियों को सम्बंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधान सहित अन्य पक्षों के साथ समन्वय करते हुए गो आश्रय स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गो आश्रय स्थलों पर समस्त पंजिकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उसमें आवश्यक विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया। गोवंशो के उचित देखभाल हेतु कड़ा निर्देश देते हुए लापरवाही की दशा में जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी।
उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं की उम्र और गो आश्रय स्थल में पशु के आने की अवस्था आदि के अनुसार उनका विवरण रखने का निर्देश दिया। कहा कि संबंधित बीडीओ और ईओ गो आश्रय स्थलों मे सभी व्यवस्थाओं को एक सप्ताह के भीतर सुदृढ़ कर लें और पशुओं की उचित देखभाल हेतु समस्त इंतजाम को अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं। गोवंश का उचित संरक्षण और संवर्द्धन के प्रति जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। यदि गोवंशों की देखभाल में लापरवाही की बात सामने आती है तो ग्राम्य स्तर के अधिकारियों के साथ संबंधित बीडीओ/ईओ के साथ नोडल अधिकारी की भी जवाबदेही तय किया जाएगा।
उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को उनको आवंटित गो आश्रय स्थलों पर भेजा और ऑन-लाइन वीसी के माध्यम से गौशालाओं का हाल देखा। उन्होंने कहा कि आकस्मिक रूप से आगे भी इसी प्रकार गौशालाओं और निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण और पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

9 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

9 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

10 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago