जल जीवन मिशन के तहत कार्य में घटिया सामग्री निमार्ण से ठेकेदार मालामाल, अधिकारी मौन

मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा पिपरिया गुरु गोविन्द राय एवं पड़री खुर्द का मामला

घटिया सीमेंट व थर्ड क्लास ईट से हो रहा चाहरदीवारी व भवन का कार्य

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना महराजगंज के गांवों तक आकर दम तोड़ रही है। हम बात कर रहे है जल जीवन मिशन योजना की। महराजगंज में यह योजना कमीशन खोरी की भेंट चढ़ गयी है। जिले के हर गांव तक शुद्ध जल पहुंचाने का जिम्मा शासन और प्रशासन का था। केंद्र की जल जीवन मिशन के तहत इस गांव में पानी की टंकी बनाने का जिम्मा जल निगम को दिया गया था।जिले में करोड़ों की परियोजना को जलनिगम के अधिकारी और ठेकेदार मिलकर बंदरबांट कर रहे है। जल निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकी बनाने का काम दो कार्यदायी सस्थाओं कोया सहित जेएमसी अन्य को सौंपा था। जो छोटे छोटे ठेकेदारों को दे दिया। इन ठेकेदारों द्वारा घटिया ईट और निर्माण सामग्री का प्रयोग निर्माण कार्य तो शुरू कर दिया। कमीशन खोरी के चलते करोड़ों की जल जीवन मिशन परियोजना को जल निगम के अधिकारी ही पलीता लगा रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठौरा ब्लाक ग्राम सभा पिपरिया गुरु गोविन्द राय एवं पड़री खुर्द में जेएमसी
नामक कम्पनी ने पानी की टंकी सहित अन्य कार्य करने का ठेका लिया था जो कम्पनी ने भी कमीशन लेकर छोटे-छोटे ठेकेदारों को काम बेच दिया। करोड़ों की जलजीवन मिशन की परियोजना को छोटे ठेकेदारों के हवाले कर दिया गया। छोटे ठेकेदार पानी की टंकी बनाने में घटिया ईट और निर्माण सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। जिले के जिम्मेदार अधिकरियों को चाहिए ऐसे लापरवाह अफसरों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करें ताकि केंद्र की योजनाओं का लाभ उनके हितग्राहियों तक पहुंचने में कोई परेशानी ना आए ऐसे में मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत पिपरिया गुरु गोविन्द राय एवं पड़री खुर्द में अनियमितता बरतते हुए घटिया सामग्री से चाहरदीवारी भवन निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर पंचायत के ग्रामीणों में खासा विरोध जताया जा रहा है।पानी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए जल निगम द्वारा पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन निर्माण में घटिया सरिया , ईट और सीमेंट सहित सफेद रेत का उपयोग किया जा रहा है। बावजूद इसके जो जिम्मेदार हैं वह इस मामले में ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते गांव के लोग निर्माण कार्य में पूरी तरीके से अनियमितता का विरोध जता रहे हैं।ग्राम वासियों का कहना है कि चाहरदीवारी व भवन का कार्य शुरुआत हुई है। और ठेकेदार द्वारा पीले ईटों का इस्तेमाल करना चालू कर दिया है। तथा बारह एक से सीमेंट व सफेद बालू का प्रयोग करके निर्माण कार्य किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

12 minutes ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

14 minutes ago

आगरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

15 minutes ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

17 minutes ago

MSME पहल से पारंपरिक व्यवसायों को नई पहचान

कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…

23 minutes ago

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या बदल गया?

🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…

32 minutes ago