अनाधिकृत रूप से निर्माण कार्य कराने पर निर्माणाधीन भवन को किया सील

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर में नियम विरुद्ध निर्माण कार्यों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन द्वारा आज एक निर्माणधीन भवन को सील कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मसीउल्लाह पुत्र एहसान अली निवासी नगर पालिका परिषद महराजगंज विस्मिल नगर वार्ड नम्बर-21, चिउरहा, मऊपाकड़ स्थित गाटा संख्या- 1561में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत तृतीय व चतुर्थ तल पर अनाधिकृत रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी शिकायत जिलाधिकारी को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त हुई थी। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल एसडीएम सदर को शिकायत की जांच कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से तीसरी और चौथी मंजिल का निर्माण किया जा रहा था। जिला प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल अनाधिकृत निर्माण को सील करते हुए कार्य को बंद करा दिया गया। साथ ही अनाधिकृत निर्माणकर्ता को उ०प्र० निर्माण कार्य विनियमन अधिनियम-1958 की धारा-10 के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा जनपद महराजगंज के नगरीय क्षेत्र में अवैध निर्माण कराये जाने के संबंध में प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए 02 जनवरी को जनपद महराजगंज के सभी नगरीय निकायों/ विनियमित क्षेत्र के अध्यक्षों, नियत प्राधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद महराजगंज के नगरीय निकायों में बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के संबंध में जांच करते हुए कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध जांच करते हुए कठोर कार्यवाही शुरू की जायेगी।आवश्यकता पड़ने पर निर्माण का ध्वस्तीकरण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि निर्माण के पूर्व नक्शा पास करा लें और निर्माण नक्शे के अनुसार ही कराएं। यदि नक्शे के विपरीत निर्माण किया जायेगा, तो जिला प्रशासन कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नक्शा नहीं पास कराया है, वे भी अपना नक्शा नियमानुसार पास करवा लें, विशेषकर व्यवसायिक भवन और बड़े निर्माण वाले लोग इस पर ध्यान दें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

5 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

6 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

6 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

6 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

6 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

6 hours ago