संभागीय परिवहन विभाग की मिलीभगत से बेलगाम दौड़ रहे ट्रेलर, लोगों में दहशत
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) मऊ जनपद से बलिया को जोड़ने वाले फेफना मार्ग पर ट्रेलरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। संभागीय परिवहन विभाग की मिलीभगत से इस रूट पर बिना स्पष्ट नंबर प्लेट वाले ट्रेलर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इन्हीं बेलगाम ट्रेलरों के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है।
रतनपुरा कस्बे के भगवान बाजार के पास सोमवार शाम एक बेकाबू ट्रेलर चालक ने ओवरटेक के चक्कर में चार लोगों को रौंद दिया। सभी लोग बाजार में खरीदारी कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में गाजीपुर निवासी गोपाल बांसफोर, उसकी पत्नी पूजा देवी, मऊ के श्रीकांत चौहान और गोलू बांसफोर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें गोपाल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक मनोज कुमार यादव (निवासी मिर्जा भैंसही, थाना रुद्रपुर, जिला देवरिया) को पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को ट्रेलर समेत कब्जे में लेकर हलधरपुर थाने भेज दिया।
घटना की सूचना पाकर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव उर्फ दीपू भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने प्रशासन से ट्रेलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि भगवान बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है और आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। लोगों ने अतिक्रमण हटाने और ट्रेलर संचालन पर सख्ती की मांग की है।
फोटो X योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा! आपदा में मौत पर अब ₹8…
यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महोत्सव-2027 को यादगार, भव्य और सुव्यवस्थित…
6 नवंबर जन्मदिन विशेष: भाविना पटेल से यशवंत सिन्हा तक, जानिए उन शख्सियतों की कहानी…
6 नवंबर का इतिहास: 6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे…
Ai निर्मित धनतेरस 2026: धन, आरोग्य और दीर्घायु का महापर्व! जानिए भगवान धन्वंतरि की पूजा,…
बदलते समय में भाई दूज: प्रेम और अपनापन कैसे बना रहे? डिजिटल दौर में सिमटते…