अनियंत्रित कार बिजली के खम्भे से टकराई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
पकड़ी थानान्तर्गत पहराजपुर चट्टी के पास शनिवार की देर रात में अनियंत्रित कार बिजली के खम्भे से टकरा गई।जिससे कार में सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।सदर अस्पताल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बलिया गड़वार मार्ग पर स्थित अगरसंडा गांव निवासी प्रदीप चौरसिया,सतीश कुमार,आशीष कुमार व आनन्द कुमार शनिवार की शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कार द्वारा नगरा गए हुए थे।वे देर रात को उसी कार से वापस अपने गांव जा रहे थे,वे जैसे ही पकड़ी थाना क्षेत्र के पहराजपुर चट्टी के समीप पहुंचे कि चालक के पलक झपकते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत खम्भे से टकरा गई। जिसमें चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।कार की टक्कर से पैदा हुई तेज आवाज सुन पासपड़ोस के लोग आनन फानन मौके पर इकट्ठा हो गए और सभी घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान सतीश कुमार पुत्र शिवबालक पासवान ने दम तोड़ दिया।सूचना पा कर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

12 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

12 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

12 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

13 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

13 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago