अनियंत्रित कार ने चार को रौंदा, एक की मौत, मासूम सहित 3 घायल

बघौचघाट/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय बघौचघाट थाना क्षेत्र के बसडीला मैनुद्दीन गांव में एक अनियंत्रित कार ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाल काट रहा नाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई। जबकि एक मासूम बच्ची समेत तीन अन्य घायलों का इलाज देवरिया में चल रहा है। पुलिस ने चालक और कार को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसडीला मैनुद्दीन गांव के रहने वाले जैनुद्दीन सलमानी (52) पैर से दिव्यांग थे। वे अपने घर के सामने सैलून की दुकान चलाते थे। रविवार की सुबह जैनुद्दीन जमीन पर बैठकर गांव के तौकीर का बाल काट रहे थे। पास में अहमद और रेखा भी बाल कटवाने के लिए खड़े थे। तभी उधर से तेज रफ्तार से गुजर रही कार पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। कार चारों को कुचलते हुए आगे निकल गई। परिजन सभी घायलों को लेकर महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जैनुद्दीन को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में जैनुद्दीन की मौत हो गई। शेष घायलों का देवरिया में इलाज चल रहा है।
सूचना पर बघौचघाट एसएचओ राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल करते हुए चालक और कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रहे है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

9 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

10 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

11 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

11 hours ago