बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कोतवाली नानपारा के परसा गावँ में गुरुवार को गेहूं के खेत में बालक विवेक उम्र 10 वर्ष का शव पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक बालक के चचेरे भाई, आरोपी चाचा व तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम परसा अगैया निवासी कक्षा चार के छात्र विवेक वर्मा की गुरुवार को गेहूं के खेत में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कृष्णा वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ की अगुवाई में तीन टीम लगाई थी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक बालक के चचेरे भाई अनूप वर्मा के बेटे की तबियत खराब रहती है। जिसके चलते चचेरे भाई ने तांत्रिक जंगली पुत्र कल्लू से बात की और इलाज करने के बजाए अनूप झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ा रहा। तांत्रिक ने किसी बालक को बलि देने की बात कही। अनूप ने अपने पुत्र की सलामती के लिए अपने चचेरे भाई विवेक को गुरुवार को घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद खेत में ले जाकर फावड़े से काटकर हत्या कर दी।
एसपी ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने में अनूप का चाचा चिंताराम भी शामिल रहा। जिस पर चचेरे भाई अनूप कुमार, तांत्रिक जंगली पुत्र कल्लू और चिंताराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। इस टीम में सीओ राहुल पांडेय, कोतवाल हेमंत कुमार गौड़, एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी समेत अन्य शामिल रहे।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…