“आपकी पूँजी, आपका अधिकार” शिविर में 40 लाख रुपये की अनक्लेम्ड धनराशि का निस्तारण

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की पहल पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत देवरिया में “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” शिविर का आयोजन किया गया। सेण्ट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपने तथा परिजनों के निष्क्रिय/अनक्लेम्ड खातों की जानकारी प्राप्त की।

शिविर में भारतीय रिज़र्व बैंक से अंकुश श्रीवास्तव, अग्रणी बैंक कार्यालय देवरिया से आशीष मीणा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय से वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार, पंजाब नेशनल बैंक से कुलदीप कुमार शाह तथा भारतीय स्टेट बैंक, राघवनगर शाखा से मनीष कुमार सहित कई वित्तीय संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों ने पात्र उपभोक्ताओं को अनक्लेम्ड धनराशि के प्रमाण-पत्र वितरित किए। शिविर के दौरान लगभग 40 लाख रुपये की अनक्लेम्ड राशि का निस्तारण किया गया, जिससे लाभार्थियों में उत्साह देखा गया।

अधिकारियों ने लोगों को अभियान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस पहल से जोड़ें, ताकि सभी अपनी निष्क्रिय धनराशि का लाभ प्राप्त कर सकें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैंगस्टर पर पुलिस का शिकंजा, 2.5 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस…

8 minutes ago

प्रेम प्रसंग में नाबालिग की जिद, 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, डेढ़ घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप…

20 minutes ago

राम कथा में उमड़ा आस्था का सागर, धर्म विजय के प्रसंगों ने भावविभोर किए श्रद्धालु

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…

30 minutes ago

श्रोताओं की पसंद से तय होती है प्रस्तुति: पं. हरीश तिवारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दूरदर्शन व आकाशवाणी से जुड़े शास्त्रीय संगीत गायक पंडित हरीश तिवारी…

58 minutes ago

शोध पात्रता परीक्षा में 14% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, एक मोबाइल के साथ धराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोध पात्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा और…

1 hour ago

गैस सिलेंडर चोरी की वारदात से हड़कंप, अफवाहों के माहौल में सक्रिय हुए असामाजिक तत्व

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत लखिमा गांव में शुक्रवार…

1 hour ago