अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती लोगों का पसीना छुड़ा रही है।विद्युत उपकेंद्र सोनवानी से सप्लाई होने वाले दर्जनों गांवो में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता काफी परेशान है । उपकेन्द्र सोनवानी से शुक्रवार की सुबह से कटी सप्लाई करीब 34 घंटे बाद शनिवार की शाम को आई। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का कहना है कि रात-दिन बिजली कटौती से आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो गई है और बिजली कटने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों का फोन लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता है।जेई व एसडीओ सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे है। अगर कोई कही खराबी हो जाय तो ये उसे किसी लाइन मैंन से कह कर सो जाते है।फिर ये पता नहीं करते कि सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है कि नहीं।अभी बारिश शुरू नहीं हुई है तो ये हाल है, बारिश शुरू हो गई तो क्या हाल होगा। विभाग के लापरवाह अधिकारियों के चलते महीनो बिजली क्षेत्र में नहीं मिलेगी। लेकिन हमारे क्षेत्र के छुटभैया नेताओं को इससे कोई लेना देना नहीं है भले ही उनके घर,गांव के लोग भी परेशान हों।उपकेंद्र से क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के कारण भीषण गर्मी में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है,बिजली की इस आंख मिचौली से लोगों में भारी रोष व्याप्त हैं । बिजली की अव्यवस्था से सबसे ज्यादा बुजुर्ग,बच्चे,मरीज व महिलाएं परेशान हैं,उनकी रात की नींद हराम है। पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य लापरवाह अधिकारियों के चलते खराब हो रहा है।वही बिजली नहीं रहने के कारण लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे है।क्यों कि बिजली के लगातार नहीं रहने के कारण इनवर्टर बैटरी भी जवाब दे देते है।सरकार ने मिट्टी तेल भी बंद कर दिया हैं ।विद्युत उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी बलिया का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्युत व्यवस्था सुधारने व दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है।क्षेत्रीय लोगों ने सदर विधायक एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का भी ध्यान आकृष्ट कराया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर को मिलेगा महोत्सव का नया आकर्षण? साइंस पार्क, खगोल विज्ञान दीर्घा और आयोजन स्थल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महोत्सव-2027 को यादगार, भव्य और सुव्यवस्थित…

2 hours ago

6 नवंबर को जन्मे ये सितारे: किसी ने खेल में लहराया परचम, तो किसी ने राजनीति में बनाई पहचान

6 नवंबर जन्मदिन विशेष: भाविना पटेल से यशवंत सिन्हा तक, जानिए उन शख्सियतों की कहानी…

4 hours ago

जब गांधी गिरफ्तार हुए, लिंकन राष्ट्रपति बने और सचिन को मिला भारत रत्न

6 नवंबर का इतिहास: 6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे…

4 hours ago

धनतेरस 2026: सिर्फ सोना-चांदी नहीं, आरोग्य और समृद्धि का भी है महापर्व:जानिए पूजा की पूरी विधि

Ai निर्मित धनतेरस 2026: धन, आरोग्य और दीर्घायु का महापर्व! जानिए भगवान धन्वंतरि की पूजा,…

4 hours ago

वीडियो कॉल और इमोजी के दौर में भाई-बहन के रिश्तों की नई चुनौती

बदलते समय में भाई दूज: प्रेम और अपनापन कैसे बना रहे? डिजिटल दौर में सिमटते…

5 hours ago