विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा परिणाम घोषित

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) प्राप्त समाचार के मुताबिक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा परिणाम घोषित होने के सम्बन्ध में अभी तक प्राप्त सूचना के मुताबिक मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटपार रानी में बीए तथा एम. ए. हिन्दी में विद्यार्थी रहीं भाटपार रानी के ग्राम फुलवरिया की निवासी पारूल सिंह एम.ए. हिंदी में विद्यार्थी रहीं दुर्गा तिवारी ने हिन्दी विषय में नेट के लिए सफलता हासिल की है|वहीं इसी तरह से स्नातक स्तर तक हिंदी विषय की विद्यार्थी रहीं ग्राम चनुकी निवासी गुङिया पाण्डेय ने संस्कृत विषय में नेट क्वालीफाई किया है।जानकारी के मुताबिक भाटपार रानी कस्बे के निवासी एवं महाविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के विद्यार्थी असलम सिद्धिकी ने भी प्राचीन इतिहास विषय में नेट क्वालीफाई किया है|
इन चारों विद्यार्थियो की इस महती सफलता पर उन्हें उनके शिक्षक एवं विद्यालय परिवार ने अपने हृदय तल की गहराईयों से अपनी बधाईयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना किया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों बच्चियों तथा असलम ने बिना किसी कोचिंग के ही गवंई परिवेश में रहकर अपने स्वाध्याय के बल पर ही ये बड़ी सफलता हासिल की है|

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

1 hour ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

1 hour ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

1 hour ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

2 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

2 hours ago