चौकी इंचार्ज रामानुज तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जापलिनगंज चौकी इंचार्ज रामानुज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इन पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत जापलिनगंज चौकी पर सुबह करीब 7.30 बजे एक मकान से लगभग पांच लाख रूपये की चोरी की सूचना पीड़ित ने दी। आरोप है कि उप निरीक्षक रामानुज ने चोरी के संबंध में उच्चाधिकारियों को न तो सूचित किया, न ही समयबद्ध तरीके से एफएसएल टीम बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पीड़ित से तहरीर प्राप्त करने के बावजूद लगभग 10 घण्टे का समय बीत जाने के बाद भी प्रकरण में अभियोग पंजीकृत न कराना, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता है। यह अक्षम्य है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

4 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

8 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago