जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं कानून सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान उसरा बाजार में सफाई कर्मचारियों के नियुक्ति एवं खराब स्ट्रीट लाइट को बदलवाने की मांग की, जिसपर डीएम ने आवश्यक कार्यवाही के लिए यूपीसीडा को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 110 लक्ष्य के सापेक्ष 103 एप्लीकेशन बैंक को भेजे गए, जिसमें से 46 को मंजूरी मिली और 26 में डिसबर्समेंट हो चुका है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 96 लक्ष्य के सापेक्ष 247 आवेदन बैंक के पास भेजे गए जिसमें बैंक ने 105 को स्वीकृति दी और 59 प्रस्ताव में डिसबर्समेंट हुआ है। इसी प्रकार एक जनपद एक उत्पाद योजना में 35 स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष 21 में डिसबर्समेंट हुआ है। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं जिला अग्रणी प्रबंधक को आपसी समन्वय स्थापित कर बैंकों में लंबित रोजगार सृजन के प्रस्तावों में डिसबर्समेंट तेज करने का निर्देश दिया। ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट के दौरान प्राप्त हुए प्रस्तावों में 80 इंटेंट जीबीसी के लिए तैयार हैं। डीएम ने कहा कि निवेशकों से संपर्क स्थापित कर निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि औद्योगिक आस्थान उसरा बाजार को फोर लेन से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
उद्यमियों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से औद्योगिक क्षेत्र उसरा बाजार में कोई फायर स्टेशन न होने का मुद्दा भी उठाया। बैठक में सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, पूर्व एमएलसी एवं उद्यमी महेंद्र यादव, पूर्व विद्यायक एवं उद्यमी रविन्द्र प्रताप मल्ल, उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह, उद्यमी शक्ति गुप्ता, जेपी जायसवाल, संजीव अरोड़ा, सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

1 hour ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

2 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

2 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

2 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

2 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

2 hours ago