उदय बोरवणकर बने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। उदय बोरवणकर, महानिदेशक, आरडीएसओ ने 01 सितम्बर 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया। वे भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (IRMS) के अधिकारी हैं।
वाराणसी से प्रारंभिक शिक्षा के बाद वे 1985 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस परीक्षा के लिए चयनित हुए। इसके पश्चात भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग संस्थान, जमालपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और मुंबई से एमबीए किया। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद व बोक्कोनो स्कूल ऑफ बिजनेस (मिलान) से बिजनेस मैनेजमेंट तथा ग्राज विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रिया) से सिविल इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
पिछले 35 वर्षों में बोरवणकर ने मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड, खान मंत्रालय तथा महा मेट्रो में विभिन्न चुनौतीपूर्ण पदों पर उत्कृष्ट सेवाएँ दी हैं। वे अपर मंडल रेल प्रबंधक/नागपुर, कार्यकारी निदेशक/रेलवे बोर्ड, परिचालन एवं प्रबंधन प्रभारी/नागपुर मेट्रो, मंडल रेल प्रबंधक/भोपाल तथा दक्षिण-पूर्व मध्य एवं पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर जैसे दायित्व निभा चुके हैं।
अगस्त 2024 से आरडीएसओ के महानिदेशक के रूप में उन्होंने भारतीय रेल में आधुनिक तकनीक के समावेश की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके नेतृत्व में कवच, वंदे भारत ट्रेनें, हाइड्रोजन ट्रेन, एआई एवं ड्रोन आधारित तकनीक तथा डास (DAS) जैसे अभियानों को गति मिली है।
बोरवणकर एक अच्छे पाठक और प्रख्यात वक्ता होने के साथ ही जैविक खेती, फोटोग्राफी और भारतीय संगीत में विशेष रुचि रखते हैं। तकनीकी और प्रबंधकीय नेतृत्व के साथ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और गुणवत्ता प्रणाली प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रिश्तों का खौफनाक अंत: प्रेमिका की चाची की मौत, चाचा अस्पताल में भर्ती, आरोपी की भी गई जान

foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…

2 hours ago

प्रेमी से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी 19 साल की छात्रा, तीन घंटे तक थमी रहीं लोगों की सांसें

फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…

3 hours ago

मां दुर्गा की पूजा की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसे, बिहार में नदी-तालाबों ने ली 16 लोगों की जान

फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…

5 hours ago