राम गंगा नदी में नहाने गए दो युवकों की मौत

गाँव मे मचा कोहराम

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गंगा दशहरा के पर्व पर स्नान करने गए गढ़िया रंगीन के दो युवकों की धुवला करीमनगर के पास रामगंगा नदी में डूब कर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बता दें कि कस्बा गढ़िया रंगीन के घासीराम के बेटे विपिन कुमार की उम्र करीब 17 वर्ष एवं रामसेवक के बेटे विवेक यादव की उम्र करीब 15 वर्ष थी। दोनों आपस में दोस्त थे।दोनों रविवार को दशहरा होने के कारण सुबह धुवला करीमनगर गांव के पास रामगंगा नदी में स्नान करने गए, जिस जगह पर मेला लगा था।ग्रामीण स्नान कर रहे थे।उससे कुछ दूर जाकर दोनों ने कपड़े उतार कर रख दिए।

रामगंगा में छलांग लगा दी।गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों युवक डूब गए।कुछ दूरी पर स्नान कर रहे अन्य श्रद्धालुओं को युवक पानी में कूदने के बाद दिखाई नहीं दिए।तो तलाश की गई।करीब एक घंटे की खोजबीन बाद दोनों युवकों के शवो ग्रामीणों ने रामगंगा नदी से बाहर निकाला, तब तक युवकों की मौत हो चुकी थी।युवकों के शव को देखकर मौके पर पहुंचे परिजनों का हाल-बेहाल हो गया।आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया दो युवकों की रामगंगा नदी में डूब कर मौत होने की सूचना पर जांच की गई तो पता चला युवक घाट पर स्नान करने की बजाय करीब चार सौ मीटर आगे स्नान कर रहे थे।गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों युवकों की नदी में डूब कर मौत हो गई।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

3 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

3 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

3 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago