मंसूरगंज चौकी के पास रात में हुआ भीषण हादसा, गांव में छाया मातम
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल– पिपराइच मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात मंसूरगंज चौकी के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि पिकप चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल और अस्पतालों में पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार करन गुप्ता 19 वर्ष, संजय चौहान उर्फ बिरजू 21 वर्ष और सतीश गुप्ता 20 वर्ष तीनों निवासी ग्राम पंचायत मोहद्दीपुर बनकटिया, रविवार देर शाम किसी कार्य से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंसूरगंज चौकी के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा पिकप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे, जबकि पिकप चालक ईश्वर 45 वर्ष निवासी छपिया, थाना भिटौली भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन घायलों को एक ही वाहन में ले जाने को लेकर ग्रामीणों और एंबुलेंस चालक के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। विरोध के बाद सभी घायलों को सीएचसी परतावल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने करन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सतीश, संजय चौहान और पिकप चालक ईश्वर को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया।मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही संजय चौहान उर्फ बिरजू ने भी दम तोड़ दिया। संजय की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिवारों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही श्यामदेउरवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और पिकप को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया था। आगे की विधिक कार्रवाई शुरू है।
आज का पंचांग — 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार उपलब्ध पंचांग के अनुसार 30 अक्टूबर 2026…
फोटो Ai निर्मित दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया बाराबंकी 🖋️ राष्ट्र…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आसमान में छाए बादल, तेज हवाएं और बारिश की आहट……
पवन गोयनका पिपराघाट जीरो बंधा पर गूंजेगी रॉकेट लॉन्चिंग की गूंज पांच लॉन्चर और 59…
हिंसक तरीके से सत्ता बदलने वालों की नौकरी पर संकट, 30 दिन में होगा चरित्र…