दो बाइक के आमने सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,एक गंभीर

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
कंचनपुर गोरयाघाट मेन मार्ग पर गोरयाघाट पुल के समीप देर रात दो बाइक के आमने सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। और घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के बाद मृतकों के घर कोहराम मच गया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरयाघाट गंडक नदी पुल के समीप मंगलवार देर रात दो बाइक के आमने सामने टक्कर हो गई।जिसमे रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरयाघाट निवासी 23 वर्षीय युवक राजू उर्फ चिकरी अपने साथी अंकित 18 वर्ष के साथ किसी काम से कंचनपुर जा रहे थे। अभी वह कंचनपुर गोरयाघाट मेन मार्ग पर गोरयाघाट पुल के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहा अपाची बाइक से जोरदार टक्टर हो गई।जिसमे अपाची सवार 26 वर्षीय राजन प्रसाद एवं गोरयाघाट निवासी 23 वर्षीय राजू उर्फ चिकरी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।जबकि तीसरा युवक अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।टक्कर इतना तेज था कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। और घायल को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।उधर घटना के बाद मृतकों के घर कोहराम मच गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

9 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

9 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

9 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

9 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

9 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

10 hours ago