130 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

नेपाली व भारतीय नागरिक के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे बरगदवां पुलिस एसओजी, स्वाट की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने मुखबिर के सूचना पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 130 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात बरगदवां थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी महेंद्र यादव तथा स्वाट टीम प्रभारी देवेन्द्र सिंह संयुक्त टीम को मुखबिर के जरिए मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी होने की सूचना मिली। ऐसे में संयुक्त टीम ने क्षेत्र के ग्रामसभा चकरार टोला कनरी के पास घेराबंदी कर एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 130 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन व एक सुपर स्प्लेंडर बाइक यूपी 56 एफ 2923, दो अदद मोबाइल फोन समेत 370 रूपये नकद भी बरामद हुआ है। बरामद हेरोइन का अंतर्राष्ट्रीय कीमत 1.30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
पूछ-ताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः श्रवण कुमार भारती पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम सभा सेवतरी थाना परसामलिक, गणेश पुत्र सुग्रीव निवासी बनजरिया घेराई टोला थाना नवलपरासी राष्ट्र नेपाल बताया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 130 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक भारतीय व एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, दोनो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

7 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

7 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

7 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

7 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

7 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

7 hours ago