बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1054/2023 धारा 394/411 भादवि, मु0अ0सं0 1039/2023 धारा 392/411 भादवि व 1070/2023 धारा 399/400 भादवि से सम्बन्धित वांछित 02 शातिर लुटेरों, सुरेश रावत पुत्र स्व0 मोल्हे रावत , अमित उर्फ कज्जर उर्फ बउवा पुत्र मिश्रीलाल उर्फ मिश्री रावत निवासीगण खेवली थाना देवा जनपद बाराबंकी को, टाइम सिटी के सामने शारदा नहर पटरी ग्राम बबुरीगांव से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट के 4,300/-रूपये व एक अदद मोबाइल फोन एवं 02 अदद तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 68-69/2024 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण का एक गैंग है जो संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु लूट/चोरी आदि जैसी घटनाएं बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में कारित करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा अपने साथी बदल बदलकर भी राह चलते व्यक्तियों से लूट पाट किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा वांछित अभियोगों के अलावा करीब 04 महीने पूर्व थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खनवाहा में एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व रूपये छीन लेने की घटना को स्वीकार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना देवा पर मु0अ0सं0 918/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत है।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…