महिला का मोबाइल छीनकर फरार हो रहे दो किशोर गिरफ्तार

छिनैती की घटना के दस घंटे के भीतर पुलिस ने की गिरफ्तारी, बाल गृह भेजने की तैयारी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद वार्ड में एक महिला से मोबाइल छीनकर फरार हुए दो किशोरों को कोतवाली पुलिस ने महज दस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया, जिन्हें अब न्यायिक हिरासत में बाल गृह भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

वार्ड सलाहाबाद की निवासी सोनी देवी पत्नी जग्गू प्रसाद बुधवार रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर बैठकर मोबाइल चला रही थीं। इसी दौरान अचानक दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छिनैती सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपितों की पहचान कर उनका लोकेशन ट्रेस किया। इसके आधार पर कांस्टेबल रंजीत और अरविंद की टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप क्रॉसिंग से दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए युवक उपनगर के किशोरगंज वार्ड नंबर 10 के निवासी हैं। पुलिस ने छिनैती की धाराओं के साथ एक अतिरिक्त धारा भी जोड़ते हुए मामले की कार्रवाई तेज कर दी है। मोबाइल बरामदगी और आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

8 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

20 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

24 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

24 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago