प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पंकज कुमार सिंह का किया स्वागत

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा विकास खंड में नए खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में पंकज कुमार सिंह का ब्लॉक संसाधन केंद्र पथरदेवा पर शिक्षकों के द्वारा माल्यार्पण एवं बुके देकर स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री शहाबुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक हित को आपके द्वारा प्राथमिकता दिया जाता है। पथरदेवा के समस्त शिक्षक आपके एक इशारे पर खड़े मिलेंगे। जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि आपके सज्जनता से समस्त शिक्षक प्रभावित है और उम्मीद लगाते है कि आप अपने कार्य शैली से शिक्षकों को प्रभावित करेंगे। शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामभवन सिंह ने कहा कि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा बनाए गए रास्ते से आगे बढ़कर आप कार्यों को अंजाम देगे। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि। शिक्षक हितों को ध्यान देते हुए विभागीय कार्यों का निष्पादन मेरा प्रथम प्राथमिकता होगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी को सम्मानित करने वालों में मनोज कुमार राय, धीरज उपाध्याय, अरुण कुमार सिंह, रियाजुदीन खान, रमाशंकर प्रसाद, रामाशीष प्रसाद, नरेंद्र सिंह, चंद्रिका राम, सरवर आलम, आफताब आलम, देवेंद्र श्रीवास्तव, हरिकेश सिंह, सतीश राय, पवन पाण्डेय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

7 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

19 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

23 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

23 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago