बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र अंतर्गत नया नगर निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी पर थाने में तहरीर के माध्यम से आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने हमारे परिवार के लोगों के उपर लाठी डंडे के साथ ताबड़तोड़ मारपीट कर घायल कर दिया ।जिसमें हम सबको गहरी चोट आई है। इस बाबत पीड़ित महिला ने थाने में लिखित तहरीर देकर थाना प्रभारी निरीक्षक बरहज से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़ीता ने बताया है कि हमारे पड़ोसी रमेश यादव से जमीनी विवाद हैं, जिसको लेकर गुरुवार की रात जब मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी कि रमेश यादव अपने पूरे परिवार के साथ अचानक हमला बोल दिए और मेरे पति मुझे और मेरी बेटियों को बुरी तरह से मारा पीटा जिसमें हमारे बच्चे एवं मेरे पति अजय निषाद और मुझे गंभीर चोटे आयी है।
अतः इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर हमलावरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है । इस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…
बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…
कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…