गांधी मैदान में बिहार दिवस पर किया बेहतर प्रदर्शन
पताही/मोतिहारी(राष्ट्र की परम्परा)
गांधी मैदान,पटना में बिहार दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जिले के दो शिक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला के शिक्षक मृत्युंजय कुमार एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बेलाहीराम पूर्वी के प्रधान शिक्षक विनोद कुमार को यह प्रशस्ति पत्र राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की संयुक्त निदेशक रश्मि प्रभा एवं आयोजन के नोडल शिव कुमार (फाउंडर, टीचर्स ऑफ बिहार) द्वारा प्रदान किया गया।
विदित हो कि 22 मार्च से गांधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार दिवस समारोह में दोनो शिक्षक माॅडल स्कूल के साधनसेवी के रूप में प्रतिनियुक्त थे। दोनों के कार्य को निदेशक राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा भी सराहा गया है।
समारोह समापन के उपरांत शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ.एस सिद्धार्थ एवं राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सज्जन.आर द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…