नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल – पुलिस ने घेरा जंगल, सर्च ऑपरेशन तेज

फोटो सौजन्य से पीके

पलामू। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में बुधवार की देर रात पुलिस और टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जिला पुलिस के दो बहादुर जवान सुनील राम और संतन मेहता शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान रोहित कुमार गोली लगने से घायल हो गया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सली केदल जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस बल जंगल में पहुंचा, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से भारी गोलाबारी शुरू हो गई। इसी मुठभेड़ में दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए और एक अन्य जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली भी मारे गए या घायल हुए होने की आशंका है, लेकिन अब तक किसी का शव बरामद नहीं हो सका है। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है।

घायल जवान रोहित कुमार को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (MMCH) में भर्ती कराया गया है। उनके जांघ के नीचे गोली लगी थी, जिसे सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। उनका इलाज डॉक्टर सुशील पांडेय और प्रवीण सिद्धार्थ की देखरेख में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन खुद अस्पताल पहुंचीं और घायल जवान का हालचाल लिया। वहीं, उन्होंने अभियान स्थल से लगातार पल-पल की रिपोर्ट भी ली। जिले के पुलिस वरीय अधिकारियों ने शहीद जवानों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

फिलहाल जंगल में पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों की तलाश की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर साफ करती है कि नक्सली अब भी झारखंड के कई इलाकों में सक्रिय हैं और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

12 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

13 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

13 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

13 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

13 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

13 hours ago