बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के मोहल्ला काजीपुरा की रहने वाली दो सगी बहने जन्म से दोनो आँखों से देख नहीं पाती हैं l न देख पाने वाली दो सगी बहनों ने जिला बहराइच का नाम रोशन कर दिखाया है l जिसको आंख वाले नहीं कर पाए वो काम इन दोनों बहनों ने कर दिखा मदरसा सुल्तानुल उलूम मीर पुर कस्बा व मदरसा आमिना लिल्बनात मोहल्ला सालारगंज के संस्थापक एवं प्रबंधक मौलाना सिराज मदनी ने दोनों बहनों को सम्मानित किया l सबीहा सलीम पुत्री मोहम्मद सलीम खान ने प्राथमिक शिक्षा से लेकर बी- एड व एम-एड की शिक्षा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से किया और वर्तमान समय में पी एच डी एवं नेट क्वालीफाई की तैयारी कर रही हैं l दिल्ली में सेंट्रल गवर्नमेंट जाब सर्वोदय कन्या विद्यालय में बच्चों को शिक्षा दे रही हैं इसी तरह साहिबा सलीम भी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में प्राथमिक शिक्षा से लेकर बी-एड एम-एड उर्दू भाषा से कर रही हैं l इन दोनों सगी नाबीना बहनों को मौलाना सिराज मदनी ने सम्मानित किया l इस अवसर पर मदरसा आमिना लिल्बनात की क्षात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दिलकश सुल्तान पूरी ने अपने कलाम से लोगों की दाद व तहसीन हासिल की।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…