68वीं विद्यालयीय एथेलेटिक्स मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में गंगोत्री इण्टर कालेज के दो खिलाड़ी चमके

जूनियर वर्ग से लम्बी कूद में विपिन कुमार भारद्वाज ने राज्य स्तर में कर लिया अपना स्थान सुरक्षित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों से विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया हैं। 68वीं विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अन्तर्गत मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 17 वर्षीय (जूनियर वर्ग) से लंबी कूद में विपिन कुमार भारद्वाज पुत्र हीरामन राजभर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। वहीं प्रियांशु प्रजापति पुत्र दिनेश कुमार प्रजापति ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर गंगोत्री विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है दोनों छात्रों की सफलता से गदगद विद्यालय प्रबंधन ने सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उक्त दोनों छात्रों का मुंह मीठा कराया तथा शील्ड व मेडल देकर उन्हें पुरस्कृत किया।इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।कहा कि विद्यालय प्रबंधन अपने अनुशासन व शिक्षा पद्धति का ईमानदारी से पालन करने के साथ ही बच्चों के जीवन में भी समाहित करने का काम करता हैं यही कारण है कि गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं अक्सर एक से बढ़कर एक उपलब्धियों को अपनें नाम करते हुए विद्यालय व अपने परिवार को गौरवान्वित करते हैं। इस दौरान सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम का संचालन त्रिलोकी नाथ पाण्डेय ने किया

Editor CP pandey

Recent Posts

9.23 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ अडानी परिवार नंबर-1, जानिए किस तेजी से बदला अमीरों का गणित

अडानी फिर नंबर-1, अंबानी दूसरे पायदान पर; भारत में रिकॉर्ड 391 डॉलर अरबपति देवरिया (राष्ट्र…

30 minutes ago

नहर में बहता मिला 65 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

नहर में शव दिखते ही मचा हड़कंप, 65 वर्षीय महिला की अब तक नहीं हुई…

48 minutes ago

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

9 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

9 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

9 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

9 hours ago