नशीले इंजेक्शन के साथ बाल अपचारी समेत दो कैरियर चढ़े पुलिस के हत्थे
ड्रग तस्करों द्वारा भारत से नेपाल राष्ट्र में भेजना था प्रतिबंधित दवा की सप्लाई
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत – नेपाल बार्डर से सटे ठूठीबारी कोतवाली पुलिस और एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो शख्स को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवक आकाश पुत्र मधई चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए दोनो व्यक्ति बरगदवां थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। प्राप्त समाचार के अनुसार अवैध दवा कारोबार में संलिप्त और सक्रिय दो सदस्यों की गिरफ्तारी होने के बाद कई अन्य तस्कर सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं।
बार्डर एरिया में अवैध तस्करी के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के क्रम में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस और 22 वीं बटालियन एसएसबी सहायक कमांडेंट दिनेश चंद्र बिस्वास मय संयुक्त रूप से क्षेत्र राजाबारी गांव के समीप चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर के सूचना पर संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध पल्सर बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रोक कर तलाशी ली तो भारी मात्रा में सेराजेक डाइजेपाम 530 एम्पुल, ब्यूरोनार्फिन आईपी 443 एम्पुल, प्रोमेन्थोजाइन 436 एम्पुल यानी कुल 1409 एम्पुल प्रतिबंधित नशीली दवा और 728 पीस रैपर व एक मोटरसाइकल भी बरामद की है। संयुक्त टीम ने ड्रग्स कारोबार में संलिप्त दो कैरियर क्रमश: अवध बिहारी पुत्र रामचंद्र, बाल अपचारी गौरी यादव पुत्र महातम यादव निवासी लक्ष्मीपुर थाना बरगदवां को मौके गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवक आकाश पुत्र मधई चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उपरोक्त प्रतिबंधित दवा ड्रग कारोबारियों द्वारा कैरियर के माध्यम से भारत से नेपाल राष्ट्र भेजे जाने की योजना थी। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली संयुक्त टीम में एसआई दिव्य कुमार मौर्य, बलवंत यादव, मृत्युंजय तिवारी, अजय सिंह व एसएसबी के व्यास कुमार यादव, माधव रेड्डी, नजर अहमद, मोनू प्रसाद तांती मौजूद रहे।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित नशीली दवा के कारोबार में संलिप्त एक नफर अभियुक्त बालअपचारी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, एक अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। तीनो व्यक्तियो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है, फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को गठित किया गया।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…
केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…