हसनपुर/अमरोहा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में हुए भीषण धमाके में हसनपुर क्षेत्र के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान डीटीसी कंडक्टर अशोक कुमार (34) निवासी मंगरौला और खाद कारोबारी लोकेश अग्रवाल (52) निवासी हसनपुर के रूप में हुई है। दोनों सोमवार को लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट की चपेट में आ गए थे।
जानकारी के मुताबिक, लोकेश अग्रवाल दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अपने समधन (बेटे की सास) को देखने गए थे। लौटते समय उन्होंने अशोक कुमार को फोन कर लाल किला मेट्रो स्टेशन पर मिलने बुलाया। इसके बाद दोनों बाइक से आनंद विहार बस अड्डा जा रहे थे, जहां से लोकेश को हसनपुर लौटना था।
धमाके में दर्दनाक मौत
जब दोनों लालकिला के गेट नंबर-1 के सामने पहुंचे, तभी अचानक एक कार में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। पहले अशोक की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में पुलिस को घटनास्थल पर मिला एक मोबाइल फोन लोकेश अग्रवाल का निकला। दिल्ली पुलिस ने मोबाइल से पहचान कर हसनपुर पुलिस को जानकारी दी।
ये भी पढ़ें – दिल्ली में आज से शुरू होगी भारत-नेपाल सीमा वार्ता, जेन जेड प्रदर्शन के बाद पहली उच्चस्तरीय बैठक
गम और गुस्से में डूबा हसनपुर
मंगलवार सुबह दोनों के शव जब गांव पहुंचे, तो घरों में मातम छा गया। परिजनों के रोने की आवाजें सुनकर पूरा गांव गमगीन हो गया। सुबह 10:20 बजे अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने अशोक को शहीद का दर्जा और आर्थिक सहायता की मांग करते हुए सड़क किनारे शव रखकर प्रदर्शन किया।
करीब एक घंटे बाद एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी और सीओ दीप कुमार पंत के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि दिल्ली धमाके में हसनपुर के अशोक कुमार और लोकेश अग्रवाल की मौत हुई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। लोकेश अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें – रोजाना इलायची चबाने से मिलते हैं ये 11 अद्भुत फायदे, जानिए क्यों कहा जाता है इसे मसालों की रानी
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच…
काबुल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके के बाद पाकिस्तान…
गुवाहाटी/दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली धमाके के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारत में निर्वासन झेल रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख…
बरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला में एक चौंकाने…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सर्दी ने अब पूरी तरह से दस्तक दे…