असम में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर बड़ी कार्रवाई, सीएम सरमा बोले — अब तक 15 गिरफ्तार!

गुवाहाटी/दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली धमाके के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ असम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को बताया कि अब तक राज्यभर में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री सरमा ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “दिल्ली धमाके के बाद आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े मामलों में असम भर में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।” उन्होंने बताया कि बुधवार को छह और रातभर में नौ लोगों को पकड़ा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रफीजुल अली (बोंगाईगांव), फरीद उद्दीन लश्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर), फिरुज अहमद उर्फ पापोन (लखीमपुर), शाहिल शोमन सिकदर (बारपेटा), रकीबुल सुल्तान (बारपेटा), नसीम अकबर (होसाई), तसलीम अहमद (कामरूप) और अब्दुर रहीम मोल्ला उर्फ बैप्पी हुसैन (दक्षिण सालमारा) शामिल हैं।

सीएम सरमा ने सख्त लहजे में कहा कि “असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं दिखाएगी।” उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग धमाके का स्वागत कर रहे हैं या आतंक को सही ठहरा रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – निर्वासित शेख हसीना का बड़ा बयान: बांग्लादेश लौटने की शर्तें रखीं, यूनुस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सरमा ने यह भी बताया कि राज्य के अलग-अलग जिलों से 35 लोगों की पहचान की गई है। अगर किसी का संबंध बांग्लादेश या किसी अन्य देश से पाया गया, तो उस पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के तहत कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ लोग अब अपनी पोस्ट हटा रहे हैं, लेकिन हमने उनके स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिए हैं। जो जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।”

गौरतलब है कि 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से राष्ट्रीय जांच एजेंसियां (NIA व ATS) देशभर में आतंक के संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें – जीवित पति को ‘मृत’ दिखाकर मां-बेटियों ने उड़ाई सरकारी रकम, खुलासा होने पर मचा हड़कंप!

Karan Pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

2 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

3 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

3 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

5 hours ago